बालोद: जाम से जूझते शहर में यातायात पुलिस की सख्ती, 25 वाहनों पर लगाया जुर्माना, ड्रिंक एंड ड्राइव पर 10-10 हजार की कार्रवाई
Balod, Balod | Apr 8, 2026 बालोद जिला मुख्यालय में लगातार बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था के बीच यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर गलत पार्किंग एवं नो-पार्किंग में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर व्हील क्लैम्प लगाकर चालानी कार्रवाई की गई।