छतरपुर: कर्मचारी कल्याण शिविर: 84 कर्मचारियों को समयमान-वेतनमान का लाभ मिला
छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की पहल पर आज 08 मई दोपहर करीब 12:00 बजे आयोजित कर्मचारी कल्याण शिविर में 84 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समयमान-वेतनमान का लाभ दिया गया। पिछले 5 वर्षों से लंबित मामलों के निराकरण के लिए समिति गठित कर दस्तावेजों का परीक्षण कराया गया। करीब एक माह में कार्रवाई पूरी करते हुए पात्र कर्मचारियों को आदेश जारी किए गए।