मकराना: ASP परबतसर और CO मकराना ने अपराधियों के खिलाफ चलाया धरपकड़ अभियान, 51 लोगों को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर एवं पुलिस उपाधीक्षक मकराना ने अपराधियों के खिलाफ घर पकड़ अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के 51 लोगों को गिरफ्तार किया एवं चार स्थाई वारंटी का निस्तारण करवाया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट,आर्म्स एक्ट आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।