महोबा: महोबा के विरमा भवन में साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
Mahoba, Mahoba | Jul 4, 2026 महोबा में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में विरमा भवन में पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आश्रम पद्धति विद्यालय, छात्रावास, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी ली गई। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन के लिए जागरूकता अभियान व कैंप लगाने के निर्देश दिया।