सोनबरसा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की संयुक्त गश्ती टीम ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब के पानी में छिपाकर रखे 470 बोटल नशीली दवा कफ सिरप बरामद की.मौके से तस्कर भागने में सफल रहा जानकारी के अनुसार कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सोमवार के मध्य रात्रि गुप्त सुचना के आधार पर रमनगरा बीओपी के जवानों ने रामनगरा से परछहिया जाने वाली सड़क के समीप तालाब के पास कुछ संदिग्ध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है.उक्त स्थान सीमा स्तंभ संख्या 327 से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.सूचना मिलते ही बाह्य सीमा चौकी कन्हौली एवं रामनगरा की संयुक्त वाहन गश्ती दल ने मुशहरनिया गांव के पास एकत्रित होकर सूचना में बताए गए स्थान की ओर रवाना हुए और टीम ने तालाब के चारों ओर घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया.तलाशी के दौरान तालाब के किनारे पानी के अंदर दो जूट की बोरियों का कुछ हिस्सा दिखाई दिया. गश्ती दल ने बोरियों को पानी से बाहर निकाला. बोरी की तलाशी में 470 बोतल नशीली दवा कफ सिरफ बरामद हुईं. नशीली दवा कफ सिरफ को कन्हौली थाना के हवाले किया गया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने नशीली दवा कफ सिरप को जब्त करते हुए अज्ञात तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।