महोबा: 2019 बैच के आईपीएस शशांक सिंह बने एसपी, पुलिस लाइन में वार्ता कर बताया कि जनसुनवाई और साइबर सुरक्षा पर रहेगा फोकस
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2026 आईपीएस शशांक सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई को प्राथमिकता बताते हुए थानों पर ही शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों पर सख्ती के संकेत दिए हैं। एसपी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी