अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
32 हजार रूपये से अधिक कीमत की 300 पाव अवैध देशी मदिरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
कटनी (09 अक्टूबर) - जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने पटवारा रेलवे फाटक के समीप कन्हवारा रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए 300 पाव अवैध देशी मसाला मदिरा जब्त की है।
कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम ने बिना नंबर प्लेट वाली नीले रंग की सुजुकी स्कूटी को रोका। वाहन पर रिंकू निषाद (27) और राकेश निषाद (25), दोनों निवासी चक्की घर, एनसीसी कॉलेज मार्ग, बालगंगाधर तिलक वार्ड, थाना कुठला, सवार थे।
वाहन की तलाशी लेने पर दो सफेद बोरियों में 150-150 पाव, कुल 300 पाव अवैध देशी मसाला मदिरा बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 54 बल्क लीटर है। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 32 हजार 500 रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मदिरा और वाहन जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई में आबकारी कंट्रोल प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके, सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुठार, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक सीमा कोल सहित आबकारी मुख्य आरक्षक और आरक्षक शामिल रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
36 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026