जशपुर: कलेक्टोरेट में सख्ती: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के 28 लोगों पर कार्रवाई, 14 हजार का जुर्माना
जशपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टोरेट परिसर में हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य कर दिया है। सोमवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान में 28 मामलों में कार्रवाई करते हुए 14 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश और एसएसपी लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में हुई।