करौं: करौं प्रखंड मुख्यालय में बुलेट में अचानक आग लगने से अफरातफरी मची
Karon, Deoghar | Mar 20, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मराज मंदिर चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। एक दुकान के पास खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बाइक से निकलते धुएं को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की और किसी तरह स्थिति पर काबू पा लिया।