सासनी: मुख्यमंत्री सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर 486 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, कार्यक्रम की तैयारी पूरी
Sasni, Hathras | Jun 28, 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर जनपद में करीब 486 करोड रुपए की नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम दौरान करीब 80 मिनट हाथरस से सलेमपुर औधोगिक क्षेत्र में रहेंगें। इसी दौरान मुख्यमंत्री मंच से जनता को संबोधित करने के साथ प्रदर्शनी का भी निरीक्षण करेंगें।