#सेवा_संकल्प_अभियान ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत कालिदास कन्या महाविद्यालय में प्राकृतिक सामग्री से बनाई आकर्षक रंगोलियां*
---
*राष्ट्रीय प्रतीकों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिया विकसित भारत का संदेश*
---
उज्जैन, 10 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय, उज्जैन में “रंगोली राष्ट्र—प्राकृतिक सामग्री से जनकल्याणकारी योजनाएं, राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत का सपना” विषय पर रंगोली निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय प्रतीकों तथा विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करती आकर्षक रंगोलियां बनाई।
रंगोलियों के माध्यम से छात्राओं ने राष्ट्रीय गौरव, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। प्राकृतिक सामग्री के उपयोग से आयोजित इस गतिविधि ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान की प्रभारी नोडल अधिकारी डॉ. अंजना बुंदेला एवं डॉ. कविता जैन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनसीसी अधिकारी डॉ. मधुबाला राठौर एवं डॉ. अंजना जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. महेंद्र जैन तथा आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. स्मिता देराश्री भी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
PRO Ujjain
Ujjain Commissioner
34 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026