टीकमगढ़: नंदनपुर: अज्ञात कारण के चलते युवक ने पिया जहरीला पदार्थ: हालत बिगड़ने पर, परिजन लाए जिला अस्पताल
टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील के अंतर्गत नंदनपुर गांव में अज्ञात कारण के चलते एक युवक ने कीटनाशक पी लिया है जिससे उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन निजी वाहन से तकरीबन सुबह 9 बजे उसे जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया है युवक की पहचान नाम सुरेंद्र यादव निवासी नंदनपुर थाना मोहनगढ़ के रूप में हुई है।