फतेहाबाद: फतेहाबाद के शिवाजीनगर में पंखे से लटकी मिली विवाहिता, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fatehabad, Agra | May 13, 2026 कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला जरारी हाउस में बुधवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।