बहराइच: विकास भवन सभागार में आयोजित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान DM ने समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
विकास भवन सभागार मे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता मे शनिवार को सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही एक करोड़ से अधिक लागत के निर्माण परियोजनाएं और 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिरकत की बैठक के दौरान डीएम ने कार्यदय संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।