बरेली: शराब पार्टी के दौरान युवक की छत से फेंककर हत्या, मुठभेड़ में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुरुगांव में शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों ने विनोद नामक युवक को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पैसों के लेनदेन और जुए में जीती रकम को विवाद की वजह बताया जा रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज हुआ। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रशीद को गिरफ्तार कर तमंचा व बिना नंबर बाइक बरामद की गई।