बरेली: बरेली में 1500 परिवारों के लिए घर तैयार, बीडीए की मैगा ईको पार्क योजना से किफायती आवास का सपना होगा पूरा
बरेली शहर में लगातार बढ़ती आवास की मांग के बीच बरेली विकास प्राधिकरण ने बड़ी सौगात दी है। कुआ डांडा, पुरनापुर, बीसलपुर रोड पर बड़े बाईपास से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित मैगा ईको पार्क आवासीय परियोजना पूरी कर ली गई है। इस योजना के तहत करीब 1500 परिवारों के लिए फ्लैट तैयार किए गए हैं, जिन्हें निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।