बरेली: बरेली में महिला सर्वे कर्मी से जातिसूचक गाली और मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरा सिरसा से जातिगत उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी खिला देवी पत्नी जीवन सिंह ने आरोप लगाया है कि वह विकास खंड मझगवां के तहत समूह सर्वे का कार्य करती हैं। 22 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे सर्वे कर घर लौटते समय गांव के ही वेदराम और उसकी पत्नी उर्मिला देवी ने उन्हें अपने घर बुलाया।