बरेली: पारिवारिक विवाद में खूनखराबा, बहेड़ी के शाहगंज में पोते ने ईंट मारकर दादा की हत्या की, एसपी नॉर्थ ने दी जानकारी
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान पोते राजू ने अपने दादा मुन्नालाल पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर हालत में मुन्नालाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच जारी है।