राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल गांव की एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर महिला मुस्करा बीवी ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह जानकारी सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मिली है।