आरोन: सदर बाजार में सर्राफा व्यापारी ने दो महिलाओं पर दुकान में घुसकर चप्पल और झाड़ू से पीटने का आरोप लगाया, मामला दर्ज
Aron, Guna | Apr 26, 2026 आरोन थाना के आरोन में गुलाबगंज सदर बाजार में सर्राफा व्यापारी अनिल सोनी ने दुकान में घुसकर दो महिलाओं पर झाड़ू चप्पल से मारपीट करने के आरोप लगाए है। 26 अप्रैल को दर्ज मामले में कहा, बीते रोज दोनों महिलाओं ने पुरानी रंजिश में दुकान में घुसकर मारपीट की, वही फरियादी के परिचित अनिकेत जैन के घर भी पत्थरबाजी गाली गलौज करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच में लिया है।