रायबरेली: सिविल लाइन चौराहा सहित अन्य जगहों पर महाकुंभ 2025 को लेकर नगर पालिका द्वारा हटवाया जा रहा हाईवे से अवैध अतिक्रमण
कोतवाली नगर क्षेत्र के,सिविल लाइन चौराहा सहित,अन्य जगहों पर,शुक्रवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, स्वर्ण सिंह द्वारा,हाईवे पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है।स्वर्ण सिंह ने बताया कि,महाकुंभ 2025 को लेकर,हाईवे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शासन के निर्देश पर किया जा रहा है।जिससे महाकुंभ में जाने वाले किसी श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।