यमुना पुल बना हादसों का गढ़! गहरे गड्ढों से लोगों की जान जोखिम में
Palwal, Palwal | May 30, 2026 पलवल-अलीगढ़ रोड स्थित यमुना पुल की बदहाल हालत, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा News Caption: पलवल-अलीगढ़ रोड पर बने यमुना नदी के पुल की हालत बेहद खस्ता नजर आ रही है। पुल पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल एनएचएआई के अधीन आता है, लेकिन समय रहते मरम्मत न होना कहीं न कहीं लापरवाही को दर्शाता है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं और इन गड्ढों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या वीडियो सामने आने के बाद एनएचएआई के उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पुल की मरम्मत करवाएंगे या फिर यह मामला भी पहले की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।