सहारनपुर: सहारनपुर में 5 साल से जीरो मलेरिया केस, डेंगू-चिकनगुनिया में भारी कमी, संचारी रोग अभियान की शानदार शुरुआत
जनपद में पिछले 5 वर्षों से मलेरिया का एक भी मरीज नहीं मिला है, जबकि डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में निरंतर कमी दर्ज की गई है। इसी कड़ी में संचारी रोग अभियान की शुरुआत बुधवार दोपहर 1:00 बजे हो गई है, जिसका उद्घाटन महापौर डॉ. अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने जिला चिकित्सालय से किया।