शहर सहित जिले भर में शनिवार सुबह से ही मौसम में एक बार फिर बदलाव नजर आया। बूंदाबांदी के बीच उमस बढ़ गई। इस बीच मौसम विभाग ने आज भारी बारिश के आसार देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है वही 6 से 9 जुलाई तक जिले को येलो अलर्ट में रखा गया है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है