बड़वाह: बड़वाह नर्मदा नदी में नहाते समय इंदौर की 3 युवतियों सहित 5 लोग गहरे पानी में डूबे, गोताखोरों ने बचाया
बड़वाह नावघाट खेड़ी के नर्मदा घाट पर बुधवार शाम साढ़े चार बजे इंदौर निवासी तीन युवतियों व दो युवकों सहित पांच लोगो को नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबते हुए गोताखोर बाबूलाल मंगले, जितेश केवट, सुरेश केवट व कान्हा गिरी की टीम ने छलांग लगाते हुए ट्यूब की मदद से बचाकर निकाला है।गोताखोर बाबूलाल मंगले ने बताया कि इंदौर के करीब 7,8 लोग नर्मदा स्नान करने आए थे।