दावथ: हथड़िहा गांव से दावथ पुलिस ने चोरी एक बाईक के साथ 06 लीटर महुआ शराब जब्त किया है।
Dawath, Rohtas | Apr 3, 2024 दावथ पुलिस ने हथड़िहा गांव से चोरी की एक बाइक के साथ 6 लीटर महुआ शराब किया जब्त । थाना अध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के हथडीहा निवासी सुनिल पासवान के घर छापेमारी किया गया। वहां से 06 लीटर महुआ शराब के साथ चोरी की हीरो होंडा पैशन प्रो बाईक को जब्त किया है। जबकि पुलिस की आने की भनक पाते ही दोनों शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे।