दावथ: कवई गांव से दावथ पुलिस ने एक शराबी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
Dawath, Rohtas | Mar 30, 2024 कवई गांव से दावथ पुलिस ने एक शराबी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि शुक्रवार को कवई निवासी युवक रवि कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाने लाया गया। ब्रेथ इनलाइजर से जांच उपरांत शराब पीने की पुष्टि होने पर आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया है।