मनासा: मनासा में बिना जांच के दो विद्युत कर्मचारियों पर एफआईआर, विद्युत कंपनी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर और एसपी को दिया ज्ञापन
Manasa, Neemuch | Dec 17, 2025 आंतरी माताजी मे विद्युत पोल पर कार्य कर रहे एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई थी,घटना के दौरान आंतरी माता विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत 2 कर्मचारी पर बिना जांच के ही एफ आईआर दर्ज कर ली गई ,बुधवार को मध्य प्रदेश विद्युत कंपनी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने नीमच एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे निर्दोष कर्मचारियों पर किए गए एफआईआर निरस्त करने की मांग की।