सिमडेगा: वन अधिकार कानून 2006 के लंबित मामलों के निपटारे के लिए ग्राम सभा मंच ने सिमडेगा उपायुक्त से मुलाकात की
वन अधिकार कानून 2006 के लंबित मामलों के निष्पादन हेतु ग्राम सभा मंच के द्वारा मंगलवार को 11:00 सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के गोपनीय कार्यालय में मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौपा। जहां पर कोलेबिरा विधायक भी शामिल हुए ,मौके पर कहा गया कि वन अधिकार कानून आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करता है ,जिसके लंबित मामले का निष्पादन की जाए ताकि लाभ मिले।