सिमडेगा: सिमडेगा बाल सुधार गृह से भागे 6 में से 4 बाल कैदी पकड़े गए, 6 पुलिसकर्मी निलंबित: एसपी सिमडेगा
सिमडेगा बाल सुधार गृह से 6 जुलाई की देर शाम छह बाल कैदी फरार हो गए थे, इस मामले में एसपी एम अर्शी ने 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इधर मंगलवार की शाम 5:15 बजे प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि फरार में से 4 को पकड़ लिया है एवं 2 की तलाश जारी है ।उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की समझौता नहीं होगी ,इसीलिए 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।