टिब्बी: टिब्बी धान मंडी में बड़ी चोरी, विपिन एंटरप्राइजेज से 100-150 कट्टे गेहूं पार, व्यापारी जरासिंह की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज
टिब्बी कस्बे की धान मंडी स्थित विपिन एंटरप्राइजेज नामक दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा भारी मात्रा में गेहूं चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात को लेकर पीड़ित व्यापारी जरासिंह उर्फ जोरासिंह पुत्र कश्मीरसिंह रायसिख, निवासी सुरेवाला ने टिब्बी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है।