सिंगरौली: अनपरा सिंगरौली मार्ग पर दुल्लापाथर के समीप जीप चालक सहित आठ सवारी हुए घायल मोरवा थाना क्षेत्र की है घटना।
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनपरा सिंगरौली मार्ग पर दूल्ला पाथर के समीप चालक सहित 8 सवारी हुए घायल। जानकारी के अनुसार औडी मोड अनपरा से रोज के तरह जीप में सवारी भरकर चालक सिंगरौली आ रहा कमांडर जीप क्रमांक UP 64 T 41 51 दुल्ला पाथर के समीप पहुंची इस समय सिंगरौली से अनपरा के ओर जा रहा अनियंत्रित हाइबा क्रमांक UP 64 T 9497 की चपेट में आ गया।