सिंगरौली: बलियरी में एक नाबालिगा का फांसी पर लटकता मिला था शव, कार्रवाई न होने पर परिजनों ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियरी में बिते कुछ दिन पूर्व एक 17 वर्षीय नाबालिगा का फांसी पर लटकता हुआ शव था इसके बाद परिजनों ने इस मामले पर हत्या की आशंका जताई थी लेकिन परिजनों द्वारा बताए गए व्यक्ति के खिलाफ आज दिनांक तक कोई कार्रवाई न होने से परेशान परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है।