नर्मदापुरम से मंगलवार को बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु भोपाल में आयोजित राजा हिरदे शाय लोधी किशोर शौर्य यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। नर्मदापुरम से करीब 10 बसों में सवार होकर लोग भोपाल के लिए निकले। यात्रा को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।