बिजनौर: चांदपुर मार्ग पर अनुबंधित रोडवेज बस में टिकट मांगने पर शराबी युवक ने महिला कंडक्टर का हाथ पकड़ा
Bijnor, Bijnor | Jun 27, 2026 बिजनौर में शनिवार दोपहर 12 बजे चांदपुर रोड पर अनुबंधित रोडवेज बस में टिकट मांगने पर शराबी युवक ने महिला कंडक्टर का हाथ पकड़ लिया इस दौरान बस में हंगामा खड़ा हो गया। बाद में लोगों ने शराबी को बस से नीचे उतार दिया नीचे उतरे शराबी ने पत्थर मार कर बस का शीशा तोड़ दिया जिसके बाद लोगों ने शराबी युवक की जमकर पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।