सुजानगढ़: सुजानगढ़ में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 1988 में बनी प्याऊ का हिस्सा ढहा
सुजानगढ़ के सालासर रोड स्थित पुराने चुंगी नाका पर रविवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने प्याऊ को टक्कर मार दी। हादसे में प्याऊ का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। ट्रक पलसाना से सब्जी लेकर मंडी जा रहा था। चालक दशरथ ने बताया कि ट्रेलर के अचानक ओवरटेक करने पर बचाव में नियंत्रण खो दिया।