बर्बरता की सारी हदें पार! 4PM की महिला पत्रकार से कथित मारपीट, दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप!
दिल्ली में 4PM की महिला पत्रकार शाहीन के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। शाहीन के मुताबिक, वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर मारते-पीटते थाने ले गए।
शाहीन का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उनका नाम पूछे जाने के बाद, नाम में ‘खान’ सुनते ही उनके साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट बढ़ गई।
अगर किसी पत्रकार को मुख्यमंत्री से सवाल पूछने पर कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता है, तो यह बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह सिर्फ शाहीन या 4PM का मामला नहीं—यह पत्रकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी से जुड़ा सवाल है।
❓ क्या पत्रकार का काम सवाल पूछना गलत है
Hardoi, Hardoi | Sep 4, 2026