कासगंज: कासगंज के श्री सूरज साधना सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया
छात्रों को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया। जिन्होंने जिले की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान प्रधानचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि सम्मानित छात्रों में से 5 मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा शुल्क पूरी तरह से माफ की जाएगी।