बिजावर: इमिलिया में ट्रैक्टर बैटरी चोरी का खुलासा, बिजावर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया में दो घरों के बाहर खड़े ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को बिजावर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बबलेश यादव और लक्ष्मी उर्फ हल्के भैया यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने लखन यादव और राहुल दुबे के ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी कर गांव के बाहर मंदिर के पास मिली।