बांके बाज़ार: घटिया सड़क मरम्मत के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, काम पर रोक, जांच के आदेश
बाँके बाजार प्रखंड के मंझौलिया गांव में सड़क मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार दोपहर 1 बजे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया और ठेकेदार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से बनी सड़क को बिना उखाड़े और बिना किसी साफ-सफाई के ही मरम्मत का काम किया जा रहा था, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव