पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
पचरुखी थाना परिसर में शुक्रवार की संध्या मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मुहर्रम के जुलुश के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।