हुज़ूर: डॉक्टर से 11 तोला सोने का कड़ा लूटने का खुलासा, महिला मित्र मास्टरमाइंड, महिला सहित तीन गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 15, 2026 भोपाल में डॉक्टर मनोज वर्मा से 11 तोले के सोने का कड़ा लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात की मास्टरमाइंड डॉक्टर की महिला मित्र ही निकली। पुलिस ने महिला सहित लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|