आज बुधवार को शाम 6 बजे के करीब दुमका जिला के जामा थाना के लगला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जामा थाना की पुलिस ने घायल बाइक चालक को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।