चितलवाना: रानीवाड़ा के जालेरा सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन ने राह चलते व्यक्ति को मारी टक्कर
जालौर जिले के रानीवाड़ा के जालेरा सड़क मार्ग पर सोमवार को राह चलते व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। थानाधिकारी ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को दे दिया है जांच की जा रही है।