बीकानेर: नाबालिग को ब्लैकमेल कर वसूले रुपए, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की दी धमकी, बीकानेर पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर शहर में एक नाबालिग किशोरी को कथित रूप से ब्लैकमेल कर ऑनलाइन रकम वसूलने का मामला सामने आया है। बीकानेर पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवाद के अनुसार राववाला निवासी अभिशेर अली ने किशोरी से दोस्ती कर उसके साथ फोटो खिंचवाए। आरोप है कि बाद में उन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी