आंवला: आंवला में गरजे मजदूर संघ के नेता, अधिकारियों को दी खुली चेतावनी, बोले- मजदूरों पर झूठे मुकदमे हुए तो होगा घेराव
आंवला में भारतीय जनता मजदूर संघ के सम्मेलन में मंगलवार को राजनीतिक और मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अकबर अली ने एक निजी होटल में किया,