दाउदनगर: अशोक इंटर स्कूल में जनगणना के प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने किया भोजन का बहिष्कार, अनुपस्थिति पर मांगा गया स्पष्टीकरण
दाउदनगर अशोक इंटर स्कूल में जनगणना का प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने शुक्रवार की दोपहर 1:15 बजे विलंब से भोजन मिलने पर भोजन का बहिष्कार कर दिया।डॉ मधेश्वर सिंह ने कहा कि खाना परोसने वाले ने शिक्षकों से कह दिया कि साहब आएंगे ,तब खाना मिलेगा। वहीं बीडीओ मो जफर इमाम ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि 10:15 बजे औचत निरीक्षण के क्रम में 33 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे।