डुमरांव: नया भोजपुर में 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के 5 तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से खेप आने की आशंका
Dumraon, Buxar | Jul 30, 2026 डुमरांव पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई एएसपी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में नया भोजपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार की टीम ने की।