ब्यावर: मोहर्रम पर ब्यावर प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए, प्रशासन अलर्ट
Beawar, Ajmer | Jun 25, 2026 मोहर्रम पर्व को लेकर ब्यावर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी उपखंड अधिकारियों, पुलिस और विभागों को निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।