दतिया: पंडोखर धाम में 30वां नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा से शुभारंभ, 19 दिन तक कथा, यज्ञ व रामलीला!
Datia, Datia | Apr 2, 2026 भिंड-भांडेर मार्ग स्थित प्रसिद्ध श्री पंडोखर धाम में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 30वें नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन महंत गुरुशरण महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।